Ayurveda Courses After 12th – Fees, Career, Top Colleges | GAC Raipur Admission Open 140 Seats

Ayurveda Courses After 12th – 12वीं के बाद आयुर्वेद में करियर की पूरी जानकारी और GAC Raipur Admission 2026

✍️Written by Ayurved Study Hub Team | Reviewed by Our Ayurveda Expert Panel
Hamare sabhi lekh hamari expert team dwara likhe aur janche jate hain taaki aapko sahi aur puri jankari mile. Ye jankari keval shiksha ke liye hai.

12th Science PCB पास करने के बाद हर एक छात्र के मन में एक सवाल आता है कि 12th के बाद कौन-सा आयुर्वेद कोर्स करूँ।

अगर आप NEET की लंबी-चौड़ी तैयारी करने से बचना चाहते हैं और कम समय में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो Ayurveda Courses After 12th आपके लिए सबसे स्मार्ट ऑप्शन है।

क्योंकि आज आयुर्वेद सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। सरकार हर जिले में AYUSH Hospital, Wellness Center और Panchakarma Center खोल रही है।

तो ऐसे में Ayurveda Pharmacist और Panchakarma Assistant की डिमांड आने वाले समय में बढ़ने वाली है।

इसी डिमांड को पूरा करने के लिए श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने 2026-27 सत्र के लिए अपने दो सबसे पॉपुलर डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन का नोटिस(Ayurveda Courses After 12th) जारी किया है।

यह नोटिस नवभारत न्यूज़पेपर, रायपुर मेन में 19 सितंबर 2026 में प्रकाशित हुआ, जिसका स्क्रीनशॉट इसमें है, आप देख सकते हैं।

GAC Raipur Admission 2026-27 Ayurveda Pharmacist and Panchakarma Sahayak 140 seats - ayurveda courses after 12th
श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर में 140 सीटों पर एडमिशन शुरू – Last Date 30.09.2026-Ayurveda Course After 12th

इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊँगा 12th के बाद आयुर्वेद में कौन-कौन से कोर्स होते हैं, बिना NEET के कौन से कोर्स कर सकते हैं और CGSC रायपुर जैसे सरकारी कॉलेज में एडमिशन कैसे लेना है।

Ayurveda Courses After 12th क्या होते हैं? Types of Courses

12वीं के बाद आयुर्वेद में मुख्यतः हम तीन लेवल के कोर्स के बारे में बात करेंगे।

(1) डिग्री कोर्स,

यह साढ़े पाँच साल का BAMS, Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery। ये डॉक्टर बनने का कोर्स है। इसके लिए आपको NEET पास करना अनिवार्य है।

(2) डिप्लोमा कोर्स,

यह एक से दो साल के होते हैं, जैसे Diploma in Ayurveda Pharmacy, Diploma in Panchakarma। ये सबसे जल्दी नौकरी देने वाले कोर्स हैं और GSE रायपुर का नोटिफिकेशन इसी कैटेगरी में आता है। ये Ayurveda Courses After 12th Without NEET की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

(3) सर्टिफिकेट कोर्स-

यह कोर्स छह महीने से लेकर एक साल के होते हैं, जैसे पंचकर्म सहायक, आयुर्वेद कंपाउंडर, Yoga and Naturopathic Certificate।

अगर आपका बजट कम है और आप जल्दी करियर शुरू करना चाहते हैं, तो डिप्लोमा कोर्स-Ayurveda Courses After 12th या सर्टिफिकेट कोर्स आपके लिए बढ़िया रहता है।अब हम बात करते हैं अपने मुख्य टॉपिक पर –

GAC Raipur Admission 2026-27 – 12वीं के बाद सबसे अच्छा सरकारी मौका

जो छात्र ayurveda course after 12th with low fees सर्च कर रहे हैं, उनके लिए GAC Raipur का यह विज्ञापन एक सुनहरा मौका है।

कॉलेज का नाम: कार्यालय प्राचार्य, श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, जी.ई. रोड, रायपुर 492010 छत्तीसगढ़

वेबसाइट: www.gacraipurcg.in

विज्ञापन क्रमांक: क्रमांक/पैरामेडिकल/2026/5707-10 दिनांक 16.09.2026

कुल सीटें 140:
01. आयुर्वेद फार्मासिस्ट पाठ्यक्रम – 70 सीट
02. पंचकर्म सहायक – 70 सीट

यह एक वर्षीय पाठ्यक्रम है, मतलब 12 महीने में आपका Diploma पूरा हो जाएगा और आप नौकरी के लिए योग्य हो जाएंगे।

Seat Reservation – किसके लिए कितनी सीटें हैं?

कुल 140 सीटों में से:

अनारक्षित: 43 सीटें (महिला 18, दिव्यांग 1, सामान्य 43 में से बाकी)
अ.जा. (SC): 12 सीटें
अनु.ज.जा. (ST): 30 सीटें
विशेष पिछड़ी अनु.ज.जा.: 2 सीटें
अ.पि.व. (OBC): 14 सीटें
हर कोर्स में महिलाओं के लिए 9-9 सीटें आरक्षित हैं, जो छात्राओं के लिए बहुत बड़ी बात है। यह आरक्षण छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार है।

Important Dates और Fees – अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन(Ayurveda Courses After 12th)


बिना विलंब शुल्क के: अंतिम तिथि 30.09.2026

अनारक्षित एवं OBC: 1000/-
SC/ST/विशेष पिछड़ी जनजाति: 600/-
विलंब शुल्क की स्थिति में: अंतिम तिथि 06.10.2026

अनारक्षित एवं OBC: 1200/-
SC/ST: 800/-

विशेष सूचना: आवेदन पत्रों की विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। काउंसलिंग, सूचना, प्रवेश आदि से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट को समय-समय पर जाकर चेक करते रहें।

Eligibility: 12वीं के बाद कौन आवेदन कर सकता है?

जो भी छात्र Ayurveda Courses After 12th Eligibility सर्च कर रहा है, उसके लिए:

1 नंबर, शैक्षणिक योग्यता: 12वीं, 10+2 मान्यता प्राप्त बोर्ड से Science, PCB या PCM से उत्तीर्ण। पंचकर्म सहायक के लिए कुछ कॉलेज आरक्षित वर्गों को भी मौका देते हैं, इसलिए Official PDF जरूर पढ़ें।

2 नंबर, आयु सीमा: न्यूनतम 17 वर्ष, अधिकतम 35 वर्ष। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट।

3 नंबर, निवास: छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। दूसरे राज्य के छात्र भी अनारक्षित से फॉर्म भर सकते हैं।

Ayurveda Courses After 12th Without NEET, बिना NEET के करियर कैसे बनाएं?

यदि तुम NEET क्लियर नहीं कर पा रहे हो, तो आपके लिए ये बिल्कुल ही अच्छा मौका है। आप Ayurveda Pharmacist या Panchakarma Assistant का कोर्स कर सकते हैं।

GAC रायपुर जैसे डिप्लोमा कोर्स ही Without NEET Ayurveda Courses हैं। इनमें एडमिशन 12वीं के आधार पर होता है, कोई NEET नहीं देना होता है।

अगर आप GAC रायपुर से ये डिप्लोमा करते हैं, तो:

1 नंबर, सरकारी नौकरी: जिला आयुर्वेद अस्पताल, CSC, PSC में Ayurveda Pharmacist पद पर वेतन 25 से 47 हजार तक होता है।

2 नंबर, पंचकर्म Therapist: Private Ayurveda Resort, Kerala Panchakarma Center, Wellness Spa में Salary 20 से 40 हजार तक मिल जाती है।

3 नंबर, खुद का व्यवसाय: खुद का आयुर्वेदिक मेडिकल शॉप या पंचकर्म क्लीनिक खोल सकते हैं।

4 नंबर, आगे की पढ़ाई: इस डिप्लोमा के बाद आप BAMS, MD Panchakarma तक जा सकते हैं।

आज पतंजलि, डाबर, बैद्यनाथ, जंडू जैसी कंपनियाँ भी Ayurveda Pharmacist को हाथों-हाथ ले रही हैं।

आवेदन कैसे करें?

How to Apply for GAC Raipur?

www.gacraipurcg.in पर जाएं और Notification PDF डाउनलोड करें।
फॉर्म को भरकर, फोटो लगाकर, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र की कॉपी अटैच करें।
निर्धारित शुल्क का Demand Draft बनाएं।
फॉर्म को 30.09.2026 से पहले कॉलेज में जमा करें।

तो दोस्तों,(Ayurveda Courses After 12th) अगर आप ये कोर्स करना चाहते हैं, तो आपको समझ में आ गया होगा कि BAMS के अलावा भी कई रास्ते हैं।

GSC रायपुर Admission 2026-27 उन छात्रों के लिए बेस्ट है, जो कम समय में, कम फीस में सरकारी सर्टिफिकेट के साथ अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

इस आर्टिकल में जो आपको स्क्रीनशॉट दिया है, वो आपको सबसे बड़ा प्रूफ है।

इसी तरह सभी आयुर्वेदिक एडमिशन, रिजल्ट, वैकेंसी के अपडेट के लिए आप हमारी साइट को बुकमार्क कर लें।

FAQ सेक्शन

Q. नंबर 1: क्या 12वीं Arts के बाद आयुर्वेद कोर्स कर सकते हैं?

Answer: BAMS नहीं कर सकते, पर पंचकर्म सहायक जैसे डिप्लोमा कोर्स या आयुर्वेद कंपाउंडर जैसे डिप्लोमा कोर्स कुछ कॉलेज Arts वालों को(Ayurveda Courses After 12th) भी मौका देते हैं। जैसे राजस्थान में DANP वाला जो डिप्लोमा कोर्स है, आयुर्वेद कंपाउंडर का, वो Arts वाले भी कर सकते हैं।

Q. नंबर 2: GSC रायपुर की फीस कितनी है?

उत्तर: सिर्फ 600 से 1000 रुपये, जो पूरे भारत में सबसे कम है।

Q. नंबर 3: क्या ये कोर्स पूरे भारत में मान्य है?

Answer: हाँ, यह NCISM (Ayurveda Courses After 12th)द्वारा मान्यताप्राप्त और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित कोर्स है, जो पूरे भारत में मान्य है

Read More Article

Ayurveda Notes Part 1

Ayurveda Notes Part 2

नोट: ये लेख केवल शैक्षणिक उद्देश्य से है। किसी भी रक्तक रोगी की चिकित्सा हेतु अपने नजदीकी आयुर्वेद वैद्य से परामर्श ज़रूर करें। अपने खुद से डॉक्टर या चिकित्सक नहीं बनें।


✍️ Lekhak: Ayurved Study Hub Research Team
Rajasthan se, 6+ saal ka Ayurved field research anubhav. 150+ jadi-bootiyon ki swayam pehchan.

📖 Reference: Charak Samhita, Bhavprakash Nighantu
⚠️ Disclaimer: Yah lekh keval shiksha ke liye hai. Kisi bhi aushadhi ka sevan karne se pehle apne Vaidya se paramarsh jarur le.

Leave a Comment